फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: वीएसएसडी परिसर से भागा तेंदुआ, कहां गया कुछ पता नहीं, लोगों में दहशत

Tue, 30 Nov 2021 02:43 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

वीएसएसडी कॉलेज परिसर में तेंदुआ दिखने से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। वन विभाग की रेस्क्यू टीम अभी तक तेंदुए को पकड़ नहीं पाई है।
विज्ञापन
वीएसएसडी कॉलेज परिसर में दिखा तेंदुआ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में वीएसएसडी कॉलेज परिसर में दो दिन बाद भी वन विभाग की रेस्क्यू टीम तेंदुए का पता नहीं लगा सकी। मंगलवार को रेस्क्यू टीम को गंगा बैराज पर बने लवकुश पार्क में पद चिन्ह मिले हैं। जिसके मुताबिक रेस्क्यू टीम अंदाजा लगा रही है कि वह परिसर से निकल कर वापस कटरी क्षेत्र में चला गया है।

विज्ञापन


वन विभाग रेस्क्यू टीम के आरओ लल्लू सिंह ने बताया कि रात को वीएसएसडी कॉलेज परिसर में तेंदुआ नहीं आया। टीम उसे पकड़ने के लिए लगी थी। मंगलवार सुबह टीम ने जब परिसर का निरीक्षण किया तो हॉस्टल के बगल में बने मंदिर के चबूतरे में और बाउंड्री के दीवार में उसके पंजे के निशान मिले हैं।



जब बैराज टीम पहुंची तो लवकुश पार्क के गार्ड ने रात एक बजे तेंदुआ देखने की बात कही। इसके बाद टीम ने निरीक्षण किया तो उसके पद चिन्ह भी पार्क में मिले हैं। उन्होंने कहा कि ये किसी ने सही से देखा नहीं की वह परिसर से बहार गया है या नहीं। इसलिए पीलीभीत से 10 कैमरे मंगाए गए हैं जिसमें से छह वीएसएसडी कॉलेज परिसर में लगाए जायेंगे और चार लवकुश पार्क में लगाये जायेंगे। उसी से निगरानी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें