फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव: बाग में फंदे से लटका मिला प्रेमी युगल का शव, अब तक सामने आई ये बात

Tue, 30 Nov 2021 02:20 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

उन्नाव में प्रेमी युगल की आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव जिले में अजगैन कोतवाली क्षेत्र के मिश्रीगंज गांव में प्रेमी युगल का शव बाग में फंदे से लटकता मिला। शव देख हड़कंप मच गया। पुलिस ने पहचान करा परिजनों को बुलाया। दोनों के परिजन शव देख बदहवास हो गए। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


पुरवा कोतवाली क्षेत्र के मिर्जापुर गांव निवासी सौरभ (21) पुत्र मोहनलाल पासी बीएससी तृतीय वर्ष का छात्र था। बचपन से वह अपने नाना अजगैन के मिश्रीगंज निवासी बसंत कुमार के यहां रहकर पढ़ाई कर रहा था। कानपुर जुहू के बारादेवी निवासी किशोरी भी अपने ननिहाल मिश्रीगंज आया-जाया करती थी।

इसी दौरान सौरभ व किशोरी में नजदीकियां बढ़ गईं। परिजनों को दोनों का मिलना रास नहीं आया। जिस पर किशोरी के परिजनों ने ननिहाल जाने पर पाबंदी लगा दी। सोमवार को सौरभ कानपुर गया और स्कूल के लिए निकली प्रेमिका को अपने साथ गांव ले आया।
विज्ञापन


मंगलवार को दोनों के शव मिश्रीगंज गांव के बाहर बाग में पेड़ से लटके मिले। सौरभ की खोजबीन कर रहे परिजन मौके पर पहुंचे तो शव देख बदहवास हो गए। किशोरी की भी उन्होंने पहचान की है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें