वीएसएसडी कॉलेज परिसर में दिखा तेंदुआ
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर में वीएसएसडी कॉलेज परिसर में दो दिन बाद भी वन विभाग की रेस्क्यू टीम तेंदुए का पता नहीं लगा सकी। मंगलवार को रेस्क्यू टीम को गंगा बैराज पर बने लवकुश पार्क में पद चिन्ह मिले हैं। जिसके मुताबिक रेस्क्यू टीम अंदाजा लगा रही है कि वह परिसर से निकल कर वापस कटरी क्षेत्र में चला गया है।
वन विभाग रेस्क्यू टीम के आरओ लल्लू सिंह ने बताया कि रात को वीएसएसडी कॉलेज परिसर में तेंदुआ नहीं आया। टीम उसे पकड़ने के लिए लगी थी। मंगलवार सुबह टीम ने जब परिसर का निरीक्षण किया तो हॉस्टल के बगल में बने मंदिर के चबूतरे में और बाउंड्री के दीवार में उसके पंजे के निशान मिले हैं।
जब बैराज टीम पहुंची तो लवकुश पार्क के गार्ड ने रात एक बजे तेंदुआ देखने की बात कही। इसके बाद टीम ने निरीक्षण किया तो उसके पद चिन्ह भी पार्क में मिले हैं। उन्होंने कहा कि ये किसी ने सही से देखा नहीं की वह परिसर से बहार गया है या नहीं। इसलिए पीलीभीत से 10 कैमरे मंगाए गए हैं जिसमें से छह वीएसएसडी कॉलेज परिसर में लगाए जायेंगे और चार लवकुश पार्क में लगाये जायेंगे। उसी से निगरानी होगी।