फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: स्कूल में लाखों की चोरी…दस्तावेज और नकदी भी ले गए चोर, चौकीदार होने के बावजूद हुई घटना, जांच शुरू

Thu, 07 Aug 2025 01:02 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: महाराजपुर के आचार्य रघुवीर इंटर कॉलेज में चोरों ने दस्तावेज, बिजली के उपकरण और लगभग डेढ़ लाख रुपये चुरा लिए। चौकीदार के मौजूद होने के बावजूद हुई इस घटना की पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच कर रही है।
विज्ञापन
स्कूल में लाखों की चोरी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में महाराजपुर थानाक्षेत्र क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले रूमा स्थित आचार्य रघुवीर इंटर कालेज में बीती रात अज्ञात चोरों ने विद्यालय के दस्तावेज, विद्युत उपकरण और एक लाख चालीस हजार रुपये समेत लाखों का माल पार कर दिया।

विज्ञापन

सुबह विद्यालय खुलने पर मामले की जानकारी हुई। विद्यालय प्रधानाचार्य गिरिजेश त्रिपाठी ने मामले की सूचना महाराजपुर पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा छानबीन की जा रही है।  मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल की बारीकी से जांच की गई।

Trending Videos
विज्ञापन

स्कूल में लाखों की चोरी - फोटो : amar ujala

जांच में जुटी पुलिस
विद्यालय प्रबंधन के मुताबिक विद्यालय में रात्रि निगरानी करने के लिए एक चौकीदार भी नियुक्त है। इसके बावजूद घटना होने से लोगों में तरह-तरह की चर्चा हो रही है। महाराजपुर थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांडेय ने बताया कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें