फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: बिठूर में रोडवेज से रिटायर्ड बाबू के घर लाखों की चोरी, मचा हड़कंप

Thu, 07 Jul 2022 03:14 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कमरे में बिखरा पड़ा सामान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर में बिठूर थाना क्षेत्र के शिवा विहार कोठी नई बस्ती में बुधवार रात चोरों ने रोडवेज से रिटायर्ड बाबू के घर से करीब पांच लाख के जेवर पार कर दिए। मंधना पुलिस ने पीड़ित के घर पहुंच कर जांच पड़ताल की। मूल रूप से विजय नगर निवासी लक्ष्मीनरायन ठाकुर एक साल पहले मंधना शिवा विहार कोठी में नया मकान पत्नी निर्मला और बेटी पलक के साथ बनवा रह रहे थे।
विज्ञापन


मंगलवार को लक्ष्मीनरयान ठाकुर पत्नी और बेटी के साथ विजय नगर गए थे। गुरूवार सुबह पड़ोसी संतोष अवस्थी ने लक्ष्मीनरायन के घर के मुख्य गेट को खुला देख उन्हें फोन पर जानकारी दी। लक्ष्मीनरायन जब घर पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। सभी कमरों और अलमारी के ताले टूटे हुए थे। चोरों ने ईंट से मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ा।

पीड़ित के मुताबिक चोरों ने करीब पांच लाख कीमत के जेवर पार कर दिए। चोर दो तोले की सोने की चेन, दो सोने की अंगूठी, दो सोने की बाली, एक सोने की लाकेट, दो जोड़ी पायल, आधा किलो चांदी की पेटी ले गए। पीड़ित लक्ष्मीनरायन ने मंधना चौकी में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें