केडीए जोन-1बी के प्रवर्तन दस्ते ने बुधवार को सिंहपुर कछार में सात बीघा जमीन पर की गई अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाया। कल्याणपुर-बिठूर रोड के आसपास पांच बीघा जमीन पर भी अवैध प्लाटिंग चिह्नित कर नोटिस जारी किए गए। विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष मदन सिंह गर्ब्याल के निर्देश पर विशेष कार्याधिकारी डॉ. रवि प्रताप सिंह के नेतृत्व में प्रवर्तन दस्ते ने कार्रवाई की।
अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर
- फोटो : अमर उजाला
डॉ. रवि ने बताया कि सिंहपुर कछार में की आराजी संख्या 787 व अन्य में लगभग चार बीघा और आराजी संख्या 788 व अन्य में करीब तीन बीघा क्षेत्र में केडीए से ले-आउट स्वीकृत कराए बिना अवैध रूप से प्लाटिंग की जा रही थी। इस मौके जोन-1 बी के अवर अभियंता हिमांशु बर्नवाल, सुपरवाइजर अनिल शर्मा, रामऔतार, मनोज आदि मौजूद रहे।