महाराजपुर में घरेलू कलह में पति की पिटाई से गंभीर रूप से घायल हुई महिला ने बुधवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने महिला के भाई की तहरीर पर पति के खिलाफ गैरइरादतन हत्या की एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लिया है। विवाद का कारण महिला का काफी देर तक मोबाइल पर बतियाना बताया जा रहा है।
महोली गांव के महेश प्रजापति चाट का ठेला लगाता है। मंगलवार की रात उसका पत्नी सोनी (35) से फोन पर अधिक देर तक बात करने को लेकर विवाद हुआ। इस दौरान धक्का लगने से सोनी दीवार से टकरा गई। सिर पर गंभीर चोट आई।