फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: लैब टेक्नीशियन के घर से लाखों के जेवर-नकदी चोरी, दो नौकरानियों पर जताया शक, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 23 Oct 2026 10:54 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: स्वरूप नगर थाना क्षेत्र स्थित जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज परिसर में ब्लड बैंक की लैब टेक्नीशियन अंजलि मिश्रा के आवास से लाखों रुपये के जेवर और नकदी चोरी हो गई। पीड़िता ने घर में काम करने वाली दो नौकरानियों पर शक जताया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
स्वरूपनगर थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में स्वरूपनगर थाना क्षेत्र स्थित जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज परिसर में ब्लड बैंक की लैब टेक्नीशियन अंजलि मिश्रा के घर से लाखों रुपये के जेवर और नकदी चोरी हो गई। उनकी सास करुणा बाजपेई के हैंडबैग में सोने की चेन, कड़े समेत अन्य जेवर, चांदी की पायल और करीब 2500 से 3000 रुपये रखे थे।

विज्ञापन

अंजलि ने मकान में काम करने वाली दो नौकरानियों पर चोरी का शक जताया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। अंजलि मिश्रा ने पुलिस को बताया कि उनके सास-ससुर हरदोई में रहते हैं। उनकी सास करुणा बाजपेयी का हैंडबैग घर पर रखा हुआ था।

Trending Videos
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है पुलिस
20 अक्तूबर को बैग में जेवर और नकदी रखी थी। 21 अक्तूबर को भी सामान मौजूद था, लेकिन 22 अक्तूबर को बैग खोलकर देखने पर जेवर और नकदी गायब मिले। इसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की। स्वरूप नगर इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें