कानपुर में इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन कानपुर चैप्टर की ओर से शनिवार को लाजपत नगर स्थित रंगोली गेस्ट हाउस में आईवाईसी उत्सव 2026 नाम से प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में 37 अलग-अलग उत्पादों के स्टॉल लगाए गए हैं। इसमें वेलवेट, कॉटन जैकेट, पंजाबी कुर्ती, बुकनू, किचन मसाला अलग-अलग प्रकार के शहद का प्रदर्शन किया गया है।
इसके साथ ही घर में तैयार होने वाले अलग-अलग प्रकार के भकोशे के भी यहां पर स्टॉल लगाए गए हैं। प्रदर्शनी का उद्घाटन वरिष्ठ महिला उद्यमी सुचेता वाही ने किया। आईवाईसी की कैप्टन अंजली शुक्ला ने बताया कि इस आयोजन में युवा एवं महिला उद्यमियों सहित विभिन्न प्रतिष्ठित ब्रांडों एवं स्थानीय व्यवसायियों द्वारा अपने उत्पादों का प्रदर्शन एवं विक्रय कर रहे हैं।