फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur बना “गैस चैंबर”: एनसीआर के बाद यूपी का सबसे प्रदूषित शहर, लगातार छठे दिन एक्यूआई 300 के पार

Sat, 05 Nov 2022 10:01 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर में लगातार छठे दिन एक्यूआई 300 से अधिक दर्ज किया गया है। वहीं, पीक टाइम में 500 तक एक्यूआई जा रहा है। इस खतरनाक स्तर तक प्रदूषण के पहुंचने के बाद भी जिम्मेदार हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं। बता दें कि एनसीआर के बाद कानपुर यूपी का सबसे प्रदूषित शहर है।
विज्ञापन
कानपुर में बढ़ा प्रदूषण का स्तर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर का बढ़ता प्रदूषण अब डराने लगा है, सड़कों के गड्ढे से उड़ती धूल, वाहनों से निकलता धुआं और धुंध का मिश्रण लोगों की सेहत खराब कर रहा है। एक तरफ जहां सांस के रोगियों की परेशानी बढ़ गई है वहीं यह प्रदूषण स्वस्थ लोगों को खांसी जुकाम दे रहा है।

विज्ञापन

लगातार छह दिनों से शहर का एक्यूआई 300 के पार चल रहा है, जो सेहत के लिए काफी खतरनाक है। शुक्रवार के प्रदूषण का स्तर 358 एक्यूआई (एयर क्वालिटी इंडेक्स) रहा। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में आने वाले शहरों को छोड़ दें, तो शुक्रवार को कानपुर यूपी का सबसे प्रदूषित शहर बन गया।
दिल्ली की तरह शहर भी गैस चैंबर बनता जा रहा है। कानपुर से ज्यादा एक्यूआई यूपी के ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद ओर नोएडा में दर्ज किया गया, जो कि दिल्ली से सटे हुए हैं। दिल्ली का एक्यूआई सर्वाधिक 447 शुक्रवार को दर्ज किया गया। दिल्ली की तरह यहां भी लोग अब मास्क लगाकर चलने लगे हैं।

विज्ञापन

वहीं, कानपुर के बाद मुजफ्फरनगर का एक्यूआई 342 रहा। मेरठ, लखनऊ, समेत अन्य सभी शहरों में एक्यूआई 300 से कम ही दर्ज किया गया। राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने भले ही वायु प्रदूषण करने वाले उद्योगों पर कार्रवाई कर कुछ कदम उठाए हैं।

इसके बावजूद शहर में धूलमुक्त वातावरण के लिए जिम्मेदार नगर निगम अभी भी सफाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति करने में जुटा है। नगर निगम और पीडब्लयूडी उखड़ी सड़कें बना ही नहीं रहा है। यही कारण है कि शहर के विभिन्न हिस्सों में सड़कों व चौराहों के आसपास मिट्टी व धूल जमा है। जाम में सांस लेने भी दूभर होता जा रहा है।

500 तक पहुंच रहा एक्यूआई
पिछले 24 घंटे के प्रदूषण का औसत देखें तो एक्यूआई 358 दर्ज किया गया है, लेकिन कुछ समय के लिए यह 500 तक भी पहुंचा था। सीपीसीबी के अनुसार शुक्रवार को नेहरूनगर में एक्यूआई 452 दर्ज किया गया जो कि बेहद गंभीर श्रेणी में आता है। इस स्तर के एक्यूआई के ज्यादा समय तक बने रहने पर सांस लेने में परेशानी झेल रहे लोगों के अलावा स्वस्थ लोगों पर भी असर डालता है। वहीं, कल्याणपुर में 352 जबकि किदवईनगर में एक्यूआई 298 रहा।
विज्ञापन

कहां कितना है एक्यूआई....
शहर                                           एक्यूआई
दिल्ली                                            447
ग्रेटर नोएडा                                     425
गाजियाबाद                                     411
नोएडा                                            406
कानपुर                                           358
मुजफ्फरनगर                                  342
मेरठ                                              299
लखनऊ                                          290
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें