फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: दुकान में घुसकर लोहा कारोबारी की गोली मारकर हत्या, पांच लाख लूटे, कर्मचारियों को बनाया बंधक

Wed, 10 May 2023 11:31 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर में बाइक सवार बदमाशों ने लोहा कारोबारी को दुकान में घुसकर गोली मार दी। बदमाश करीब पांच लाख रुपये लूट कर भाग निकले। आनन-फानन कारोबारी को अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
व्यापारी संजय गौड़ की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में चकेरी के गांधीग्राम में बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक लोहा कारोबारी को दुकान में घुसकर गोली मार दी। इसके बाद गल्ले से नकदी लूटकर फरार हो गए। वहीं कारोबारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर हत्या, लूट व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। गांधीग्राम के गोपाला अपार्टमेंट निवासी संजय गौड़ (50) लोहा कारोबारी थे।

विज्ञापन


परिवार में पत्नी रश्मि, दो बेटियां पिंकी और मुस्कान हैं। उनकी जीटी रोड स्थित शिवकटरा मोड़ के पास रामा आयरन ट्रेडर्स नाम से दुकान व गोदाम है। कर्मचारियों ने बताया कि बुधवार देर शाम संजय दुकान में मुनीम सुजीत पाल और उत्तम अवस्थी के साथ रुपये का लेखाजोखा कर रहे थे। तभी एक बाइक से तीन नकाबपोश बदमाश दुकान के बाहर पहुंचे।

दो बदमाशों ने देसी पिस्टल लेकर दुकान में घुसते ही जमीन पर फायर झोंक दिया, वहीं तीसरे बदमाश ने असलहा दिखाते हुुए सभी मजदूरों, कर्मचारियों को एक हाल में अंदर कर बंधक बना लिया। इसके बाद गल्ले के पास पहुंचा और संजय गौड़ को तमंचा दिखाते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद गल्ले से करीब पांच लाख रुपये निकालकर भागने लगा। संजय ने जब उसे पकड़ने का प्रयास किया तो बदमाश ने उनके सीने में गोली मार दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद अपने साथियों के साथ बाइक से फरार हो गया। मजदूरों ने बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वे पीएसी मोड़ की ओर भाग निकले। घटना के बाद आसपास के लोगों ने संजय को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से उन्हें रिजेंसी अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं देर रात वारदात की सूचना पर पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड, जेसीपी आनंद प्रकाश तिवारी एसटीएफ ने क्राइम ब्रांच की टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर मजदूरों के बयान दर्ज किए।

आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश में टीमें लगा दी गई हैं। - रविन्द्र कुमार, डीसीपी पूर्वी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें