फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: आगजनी मामले में सुनवाई के लिए महाराजगंज जेल से कानपुर कोर्ट लाया गया इरफान

Thu, 23 Mar 2023 10:53 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

सपा विधायक इरफान सोलंकी को जाजमऊ आगजनी मामले में सुनवाई के लिए गुरुवार को महाराजगंज जेल से कानपुर कोर्ट लाया गया। मामले में इरफान समेत पांच आरोपी हैं।
विज्ञापन
इरफान सोलंकी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के जाजमऊ आगजनी मामले में सुनवाई के लिए सपा विधायक इरफान सोलंकी को महाराजगंज जेल से सुबह 10:00 बजे कानपुर लाया गया है। एमपी एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश सत्येंद्र नाथ त्रिपाठी की अदालत में सुनवाई होनी है। मुकदमे में वादिनी नजीर फातिमा की बेटी कनीज जेहरा की गवाही होनी है।

विज्ञापन


मामले में इरफान के अलावा उनके भाई रिजवान, मोहम्मद शरीफ, शौकत अली, इसराइल आटे वाला भी आरोपी हैं। यह चारों आरोपी कानपुर जेल में ही बंद हैं। अभियोजन की ओर से पहले गवाह के रूप में जाजमऊ थाने में एफआईआर लिखने वाले एफआईआर लेखक को गवाह के रूप में कोर्ट में पेश किया गया था। उसकी गवाही के साथ बचाव पक्ष ने उससे जिरह भी पूरी कर ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें