फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: अपहृत बच्चे को पुलिस ने किया बरामद, चार गिरफ्तार, आरोपी दो महीने से कर रहे थे अपहरण की प्लानिंग

Thu, 23 Mar 2023 10:45 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

यूपी के औरैया जिले से अपहृत मासूम को पुलिस ने कासगंज से सकुशल बरामद कर लिया है। घटना में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
युग उर्फ अभिनव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में दिबियापुर थाना क्षेत्र के गांव बनारपुर से बुधवार की सुबह अपहृत युग उर्फ अभिनव (5) को पुलिस ने कासगंज जिले से सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने मौके से तीन व एक आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है।कुल चार आरोपी पुलिस गिरफ्त में हैं। पुलिस अपहरण के पीछे की वजह जानने को आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


मुठभेड़ में पकड़ा गया आरोपी घटना का मास्टर माइंड व अपहृत बच्चे का चाचा है। पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने बताया कि कासगंज पुलिस सहित स्पेशल टास्क फोर्स व अन्य टीम की मदद से बच्चा बरामद हुआ है। पकड़े गए आरोपियों में विशाल पुत्र राघवेंद्र दुबे सहित चार लोग हैं। इसमें कन्हैया, राहुल और एक महिला है। मुठभेड़ में जवाबी गोली विशाल के दाहिने पैर में लगी है।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ऐरवाकटरा में उसे भर्ती कराया गया है। पूछताछ में विशाल ने बताया कि दो महीने से यह सब प्लानिंग की गई थी। बता दें कि युग का बुधवार सुबह घर के बाहर खेलते समय कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया था। जिसमें अज्ञात व्यक्ति ने फोन करके युग के पिता आलोक से उनके इकलौते पुत्र की रिहाई के एवज में 20 लाख रुपए फिरौती की मांग की थी। आईजी प्रशांत कुमार भी पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए थे। देर रात तक सर्विलास सेल में बैठकर एसपी मानिटरिंग करती रहीं। जहां देर रात पुलिस ने मासूम को सकुशल बरामद करने में कामयाबी हासिल कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें