पूर्व सपा विधायक इरफान सोलंकी के खिलाफ दर्ज फर्जी आधार कार्ड से हवाई यात्रा के मामले में गुरुवार को एमपीएमएलए लोअर कोर्ट में विवेचक दीनानाथ मिश्रा से जिरह हुई। जाजमऊ के डिफेंस काॅलोनी स्थित नजीर फातिमा के घर पर आगजनी की घटना के बाद गिरफ्तारी से बचने के लिए पूर्व सपा विधायक इरफान सोलंकी ने अशरफ नाम के व्यक्ति का फर्जी आधार कार्ड इस्तेमाल कर दिल्ली से मुंबई तक की हवाई यात्रा की थी। इस मामले में ग्वालटोली थाने में इरफान सोलंकी, उनके साले अख्तर लियाकत मंसूरी, अनवर लियाकत मंसूरी, सपा नेत्री नूरी शौकत, मौसा इशरत अली, भाई अशरफ अली उर्फ शेखू, ड्राइवर अम्मार इलाही उर्फ अली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इसी मुकदमे की सुनवाई एमपीएमएलए लोअर कार्ट में चल रही है।