फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: दरोगा ने शराब के नशे में खरीदे गए सामान पर डिस्काउंट न देने पर दुकान में किया हंगामा, निलंबित

Mon, 19 Jun 2023 11:39 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

यूपी के कानपुर में दरोगा ने शराब के नशे में खरीदे गए सामान पर डिस्काउंट न देने पर दुकान में जमकर हंगामा किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। डीसीपी पश्चिम ने दरोगा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर लाइन से संबद्ध कर दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में कल्याणपुर थानाक्षेत्र में तैनात दरोगा सरवेंद्र कुमार का दुकान मालिक से बहस करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। वायरल वीडियो के जरिये दावा किया जा रहा है कि दरोगा ने शराब के नशे में खरीदे गए सामान पर डिस्काउंट न देने पर हंगामा किया व काउंटर का सामान पलट दिया। साथ ही फर्जी मुकदमे में फंसाने और देख लेने की धमकी भी दी।

विज्ञापन


लोगों ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर यूपी पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाने शुरू कर दिए। इस बीच वायरल वीडियो की जानकारी डीसीपी पश्चिम तक पहुंची तो उन्होंने दरोगा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर लाइन से संबद्ध कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने मामले की जांच एसीपी पनकी को सौंप दी है। बता दें, मसवानपुर निवासी राकेश साहू सराय चौराहे पर बालाजी स्वीट्स नाम से होटल चलाते हैं।

रविवार रात पनकी रोड चौकी में तैनात दरोगा सर्वेंद्र कुमार नशे की हालत में प्राइवेट कार लेकर सराय चौराहे पहुंचे। जहां दरोगा ने अपनी प्राइवेट कार होटल के बाहर खड़ी कर हूटर बजाना शुरू कर दिया। होटल से कोई कर्मचारी बाहर न आने पर दरोगा भड़क उठे और काउंटर के भीतर घुसकर होटल मालिक राकेश साहू से गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी। होटल मालिक और ग्राहकों के विरोध करने पर भी दरोगा ने गाली गलौज बंद नहीं की। होटल मालिक ने कंट्रोल रूम फोन कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस दरोगा को वहां निकाल लाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें