फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: तिराहे पर हो रहा था भवन का निर्माण, लोग बोले- अवैध है बिल्डिंग, PWD और राजस्व विभाग कर रहे जांच

Wed, 30 Jul 2025 01:03 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: शिवराजपुर में एक भवन निर्माण का वीडियो अवैध बताकर वायरल होने के बाद, लोक निर्माण और राजस्व विभाग ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने जल्द ही फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त कराने की बात कही है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती टीम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में शिवराजपुर कस्बे के शिवली तिराहे के सामने एक भवन का निर्माण हो रहा था, जिसका वीडियो कुछ लोगों ने अवैध निर्माण बताकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस वीडियो को संज्ञान में लेते हुए लोक निर्माण विभाग की असिस्टेंट इंजीनियर अनुपम तिवारी, अवर अभियंता प्रमोद कुमार आर्या, और राजस्व विभाग के राजस्व निरीक्षक प्रदीप त्रिपाठी मौके पर जांच करने पहुंचे। राजस्व टीम द्वारा भवन निर्माण की जांच की जा रही है। वहीं, अनुपम तिवारी ने जानकारी दी कि जल्द ही फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा। जांच पूरी होने के बाद इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें