फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ind A Vs Aus A: ग्रीनपार्क में आज होगा इंडिया-ऑस्ट्रेलिया 'ए' मुकाबला, मैदान तैयार…मैच रैफरी ने दी हरी झंडी

Wed, 01 Oct 2025 09:52 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: ग्रीनपार्क में मंगलवार को रद्द हुए इंडिया-ए बनाम ऑस्ट्रेलिया-ए वनडे मैच की शुरुआत अब बुधवार को दोपहर डेढ़ बजे होगी। मैदान तैयार है, लेकिन यह मुकाबला दर्शकों के बिना खेला जाएगा। पहले वनडे के टिकट धारकों को रिफंड या अगले मैचों के लिए टिकट बदलने का विकल्प दिया गया है।
विज्ञापन
ग्रीनपार्क - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में लंबे इंतजार के बाद ग्रीनपार्क में आज बल्ला और गेंद की टक्कर देखने को मिलेगी। मंगलवार को बारिश के कारण बिना टॉस के पहला वनडे रद्द हुआ था। अब बुधवार को दोपहर डेढ़ बजे से मैच खेला जाएगा। सुबह नौ बजे मैच रैफरी कर्नल संजय वर्मा ने मैदान का निरीक्षण कर हरी झंडी दे दी।

विज्ञापन

टूर्नामेंट डायरेक्टर डॉ. संजय कपूर ने बताया कि देर रात से मैदान को सुखाने में ग्राउंड स्टाफ लगातार जुटा रहा। सुबह की हल्की बारिश से कवर्स गीले हुए, लेकिन कर्मियों की मेहनत रंग लाई और अब मुकाबले के लिए पिच तैयार है। यदि दोबारा बारिश नहीं हुई,तो तय समय पर खेल शुरू हो जाएगा।

Trending Videos
विज्ञापन

टिकट धारकों के लिए राहत
वहीं, मौसम बिगड़ने की स्थिति में शाम पांच बजे तक इंतजार किया जाएगा। डॉ. कपूर ने बताया कि कम समय में सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाएं पूरी करना संभव नहीं था, इसलिए मुकाबला दर्शकों के बिना कराया जाएगा। बता दें कि पहला वनडे देखने आए दर्शक अपनी टिकट बदलकर दूसरा या तीसरा वनडे देख सकेंगे। चाहें तो छह अक्तूबर के बाद टिकट काउंटर से पैसा भी वापस लिया जा सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें