उसकी पुलिस में अच्छी पहचान है और उसके बीच में आने से पुलिस भी आगे नहीं बढ़ेगी। घटना के बाद अवनीश को रुपये भी दिए गए थे। इंस्पेक्टर के मुताबिक रकम कितनी थी और कहां और कैसे दी गई, इसे लेकर आरोपी से पूछताछ जारी है। बुधवार को उसे कोर्ट में प्रस्तुत किया जाएगा।
अवनीश दीक्षित के एक और गुर्गे को गिरफ्तार किया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। उसने कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां दी है जिनका सत्यापन कराया जा रहा है। जो भी तथ्य आगे आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई होगी। - दिनेश त्रिपाठी, डीसीपी सेंट्रल