फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: नागपुर और पुणे मेट्रो को साइबर सुरक्षा देगा आईआईटी, कर्मचारियों को खतरों से लड़ने का मिलेगा प्रशिक्षण

Fri, 03 Oct 2025 11:13 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: आईआईटी कानपुर ने नागपुर और पुणे मेट्रो को साइबर खतरों से सुरक्षित करने के लिए महाराष्ट्र मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के साथ एमओयू किया है। आईआईटी के विशेषज्ञ सिग्नल, किराया और संचार प्रणालियों की सुरक्षा का प्रबंधन करेंगे और कर्मचारियों को प्रशिक्षण देंगे।
विज्ञापन
iit kanpur - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नागपुर और पुणे मेट्रो सिस्टम को साइबर खतरों से सुरक्षित करने की कमान अब आईआईटी कानपुर ने संभाल ली है। इसके लिए महाराष्ट्र मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के साथ संस्थान का एमओयू हुआ है। आईआईटी के साइबर एक्सपर्ट सिग्नल, किराया, संचार जैसी प्रमुख प्रणालियों की सुरक्षा का प्रबंधन करेंगे।

विज्ञापन

इसके अलावा मेट्रो कर्मचारियों को खतरों से लड़ने के लिए प्रशिक्षण देंगे। आईआईटी इससे पहले कानपुर मेट्रो को भी सुरक्षा दे रहा है। देश में यह अपनी तरह की पहली पहल है, जिसमें मेट्रो डिजिटल संचार प्रणालियों को विश्वस्तरीय साइबर सुरक्षा ढांचों के जैसा बनाने में जुटा है। इस गठबंधन के माध्यम से सी3आईहब की विशेषज्ञता अब मेट्रो रेल संचालन में बढ़ जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें