फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: सड़क हादसे में आईआईटी छात्र की मौत, चार घायल, दोस्तों के साथ जा रहा था लखनऊ

Fri, 03 Dec 2021 01:12 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन
कानपुर के स्वरूप नगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह कार हादसे में एक आईआईटी छात्र की मौत हो गई। छात्र अपने चार दोस्तों के साथ कार से लखनऊ के लिए निकला था। गोल चौराहा पार करते ही कार एक पोल से टकराने के बाद पेड़ गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल एक छात्र की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने अन्य घायल छात्रों को हैलट में भर्ती कराया। जहां एक छात्र की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन


आईआईटी के छात्र दीक्षांत राज मीणा (बीटेक, सीएसई), विकास यादव (बीटेक, बीएसबीई), अनिल दुधवाल (बीएस, पृथ्वी विज्ञान) ) और दीपक कुमार (बीटेक, सिविल) अपने साथी राजस्थान निवासी एमबीबीएस स्टूडेंट महेश के साथ कार से लखनऊ जा रहे थे। कार अभी गोल चौराहे पहुंची ही थी कि एक पोल से टकराने के बाद एक पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि विकास की मौके पर ही मौत हो गई। 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल छात्रों को हैलट में भर्ती कराया है। पूछताछ में एक छात्र ने बताया कि गोल चौराहा पार करते ही अचानक उनके सामने अंधेरा छा गया। आगे गढ्डा होने का अंदेशा होने के चलते चालक ने गाड़ी मोड़ दी। जिससे गाड़ी पहले पोल से फिर पेड़ से टकराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें