फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: महाराजपुर हाईवे पर गाय को बचाने में पलटी बस, पचास सवारियां घायल

Fri, 03 Dec 2021 11:02 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कानपुर: गाय को बचाने में पलटी बस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कानपुर-महाराजपुर थाना क्षेत्र के महोली स्थित हनुमान मंदिर के पास शुक्रवार सुबह रोडवेज बस पलटने से करीब 50 लोग घायल हो गए। हादसे में चालक सहित तीन की हालत गंभीर है। बस में सवार लोगों ने बताया कि कानपुर झकरकटी से बस बांदा जा रही थी महोली स्थित हनुमान मंदिर के पास अचानक गाय आने से चालक ने ब्रेक लगा दी। हल्की बारिश की वजह से बस अनियंत्रित हुई और वहीं पर पलट गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें