फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIT में विशेष समन्वय कार्यक्रम: सीएम योगी बोले- स्टार्टअप और नई तकनीकों को बढ़ावा देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध

Wed, 03 Sep 2025 11:19 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: आईआईटी कानपुर में विशेष समन्वय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश सरकार स्टार्टअप और नई तकनीकों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
कार्यक्रम में सीएम योगी और अन्य - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में तकनीकी संस्थानों और औद्योगिक इकाइयों के बीच समन्वय स्थापित कर नए विचार और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए आईआईटी कानपुर में विशेष समन्वय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हुए।

विज्ञापन

कार्यक्रम में मंत्री राकेश सचान, आईआईटी निदेशक प्रो. मुनींद्र अग्रवाल, डॉ. हैरिक विन और डिप्टी डायरेक्टर बृजभूषण भी शामिल हुए।  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंच पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उन्होंने आईआईटी कानपुर द्वारा किए गए विभिन्न नवाचारों और अनुसंधान प्रयासों की सराहना की।

विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते सीएम योगी - फोटो : amar ujala
स्टार्टअप और नई तकनीकों को बढ़ावा देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
मुख्यमंत्री ने 'समन्वय' कार्यक्रम के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम उद्योग और शिक्षा जगत के बीच एक पुल का काम करेगा। कहा कि प्रदेश सरकार स्टार्टअप और नई तकनीकों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। अंत में मुख्यमंत्री ने शिक्षा और उद्योग के बीच सहयोग की आवश्यकता पर जोर दिया, ताकि राज्य और देश की प्रगति सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें