फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: नौंवे दिन भी ड्रोन और चोरों का आतंक, चौकी इंचार्ज बोले- अम्मा सो जाओ, बोलीं- बप्पा सब समेट लई जाय

Wed, 03 Sep 2025 10:27 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: महाराजपुर और नरवल थाना क्षेत्र में लगातार नौवें दिन भी चोरों और ड्रोन के कारण रात भर दहशत का माहौल बना रहा। ग्रामीण गलियों में रातभर पहरा देते रहे। महिलाएं और बुजुर्ग तक जागते रहे।
विज्ञापन
रात में उड़ता दिखा ड्रोन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के महाराजपुर और नरवल थाना क्षेत्र में लगातार नौवें दिन भी चोरों और ड्रोन के कारण ग्रामीणों की नींद हराम रही। सरसौल, रामनगर, मंडिलवा और करबिगवा में ड्रोन देखे जाने का दावा किया गया, जबकि कुछ लोगों ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी किया।

विज्ञापन

रात्रि करीब एक बजे भाजपा कार्यकर्ताओं की एक टीम और होमगार्ड के बीच बहस के बाद चौकी इंचार्ज के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ। सरसौल की एक महिला ने घर में तीन चोर देखे और डर के मारे बेहोश होकर गिर पड़ी। रामनगर और अन्य गांवों में ग्रामीण गलियों में रातभर पहरा देते रहे।

इलाके में भय का माहौल
ग्रामीणों का कहना है कि चोरों और ड्रोन के आतंक से बुजुर्ग और महिलाएं भी परेशान हैं। ग्रामीणों की जागरूकता और चौकसी के बावजूद इलाके में भय का माहौल बना हुआ है। पुलिस की ओर से अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई।
विज्ञापन

अम्मा सो जाए और बप्पा सब समेट लई जाय
रात में निगरानी करने वाली रामनगर की बुजुर्ग महिला से सरसौल चौकी इंचार्ज ने कहा अम्मा सो जाओ। इस पर वृद्धा ने  मजाकिया अंदाज में कहा कि अम्मा सो जाए और बप्पा सब समेट लई जाय," लेकिन ग्रामीण मानते हैं कि सुरक्षा की चिंता अभी भी बनी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें