पांच हजार में बुक किया था ऑटो
चालक ने बताया कि वह नौबस्ता मछरिया निवासी पाल जी का ऑटो किराये पर चलाता है। रात के वक्त रामसागर ने उसे पांच हजार रुपये में ऑटो ले चलने का लालच दिया। इस पर वह मालिक को बिना बताए ही ऑटो लेकर चला गया था।
सिर कूंचकर हुई हत्या, आठ माह की थी गर्भवती
शालू की हत्या सिर कूंचकर की गई थी। वह आठ माह की गर्भवती थी। इसका खुलासा सोमवार को शव के पोस्टमार्टम के बाद हुआ। दुष्कर्म की पुष्टि के लिए स्लाइडें भी बनवाई गई हैं।