पिता पंकज ने गांव के ही रामप्रकाश, उसके बेटे सुल्तान व चंद्रभान, बहू सुधा के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की, लेकिन बच्ची के बारे में कुछ पता नहीं चला। उधर, सोमवार को दोपहर पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड सजेती थाने पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर जानकारी ली। पुलिस ने बताया कि पंफलेट बंटवाने के साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर चस्पा किए गए हैं। पड़ोसी जिलों की पुलिस से संपर्क करके लापता बच्ची का सुराग लगाने में मदद ली जा रही है।