कानपुर में बिधनू के हड़हा गांव में शादी से पहले ही पत्नी के गर्भवती होने की जानकारी से तनाव में आए युवक (22) ने सोमवार रात फांसी लगा ली। मंगलवार सुबह उसका शव घर पर पंखे के कुंडे में साड़ी के सहारे लटकता मिला।
विज्ञापन
परिजन लोकलाज के कारण आत्महत्या का कारण छुपाते रहे, लेकिन पोस्टमार्टम में फांसी की पुष्टि होने के बाद पुलिस को राज बताया। युवक के भाई ने बताया कि तीन माह पहले छोटे भाई की शादी सीढ़ी गांव निवासी युवती से हुई थी।
दो दिन पहले बहू के पेट में दर्द हुआ तो परिजन उसे डॉक्टर के पास ले गए। यहां जांच में पता चला कि बहू पांच माह की गर्भवती है। यह जानने के बाद भाई डिप्रेशन में चला गया था। दंपती में विवाद शुरू हो गया था। तनाव में आकर सोमवार देर रात उसने फांसी लगा ली। थाना प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।