कानपुर में गोविंद नगर थाना क्षेत्र के दबौली गांव में गुरुवार रात पति की पीटने के बाद सन्नो साहू (38) का शव शुक्रवार सुबह कमरे में फंदे से लटका मिला। बेटी आराध्या ने मां का शव देखा तो चीख निकल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम से जांच कराकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मायके वालों ने पति पर हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया। घटना के बाद से पति फरार है।
साढ़ क्षेत्र के सिरोह सराय गांव निवासी भाई अमोद के मुताबिक, उनकी बहन सन्नो की शादी वर्ष 2012 में दबौली निवासी विनोद साहू से हुई थी। दंपती की दो बेटियां हैं। आरोप है कि विनोद शराब का आदी है और शादी के कुछ समय बाद से ही सन्नो के साथ मारपीट करता था। कई बार शिकायत के बाद दोनों पक्षों में समझौता कराया गया, लेकिन मारपीट का सिलसिला नहीं थमा।