चार दिन के इस शो में दुबई, बांग्लादेश, नेपाल, खाड़ी देशों, सिंगापुर और मलेशिया के रिटेलर भी हिस्सा लेंगे। यहां 100 टन सोने की ज्वैलरी की बिक्री की संभावना जताई जा रही है। मुंबई, राजकोट, कोयंबटूर, त्रिचूर, दिल्ली, कोलकाता और कोल्हापुर से डिजाइनर आएंगे।
उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में जेम्स एंड ज्वैलरी काउंसिल की ओर से मुंबई में लगाई जाने वाली चार दिवसीय प्रदर्शनी में शहर समेत पूरे प्रदेश से पांच सौ से ज्यादा सर्राफा कारोबारी शिरकत करेंगे। इसमें
विज्ञापन
शहर के 75 से सौ कारोबारी जाएंगे। इसके लिए शुक्रवार को सराफा कारोबारियों ने बैठक कर रूपरेखा तैयार की।
उप्र सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश चंद्र जैन ने बताया कि एक से चार मार्च तक प्रदर्शनी लगाई जाएगी। प्रदर्शनी के प्रमोशन के लिए जेम्स एंड ज्वैलरी काउंसिल के पदाधिकारी पहली बार शहर आए थे। उन्होंने यहां के सराफा कारोबारियों के साथ बैठक की थी। उन्होंने बताया कि इस प्रदर्शनी में 1300 से ज्यादा स्टाल लगाए जाएंगे। इसमें देशभर के 20 हजार से ज्यादा सराफा कारोबारी आएंगे।
चार दिन के इस शो में दुबई, बांग्लादेश, नेपाल, खाड़ी देशों, सिंगापुर और मलेशिया के रिटेलर भी हिस्सा लेंगे। यहां 100 टन सोने की ज्वैलरी की बिक्री की संभावना जताई जा रही है। मुंबई, राजकोट, कोयंबटूर, त्रिचूर, दिल्ली, कोलकाता और कोल्हापुर से डिजाइनर आएंगे। तीन साल से कोरोना से जूझ रही इंडस्ट्री को उबारने के लिए इस प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। इंडस्ट्री को नए डिजाइन और नए ट्रेंड्स से रूबरू कराने में छोटे व्यापारियों को सीधे जोड़ा जाएगा। घरेलू इंडस्ट्री की दिक्कतों को दूर करने के लिए इसका आयोजन किया जा रहा है।