वीडियो डिलीट करने के नाम पर की ठगी
लोकलाज के डर से उसने पैसे देने शुरू कर दिए। जब पैसे नहीं बचे, तो उसने महिला का मोबाइल नंबर ब्लाक कर दिया। दो दिनों बाद दिल्ली क्राइम ब्रांच के नाम से फोन किया गया और कानूनी कार्रवाई की धमकी दी। इसके बाद यूट्यूब से
वीडियो डिलीट करने के नाम पर उनसे रुपये ठगे गए।
युवक कर चुका है आत्महत्या का प्रयास
आरोपियों द्वारा उनसे करीब तीन लाख रुपये हड़पे गए। इसके बाद भी लगातार ब्लैकमेल करते रहे। इससे आहत होकर उसने आत्महत्या का प्रयास किया। इसके बाद ही वह थाने पहुंचा। थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज साइबर सेल की मदद ली जा रही है।