कानपुर में ट्रेनों में लूटपाट, चेन स्नेचिंग और छिनैती की वारदातों को अंजाम देने वाले रेलवे के पांडेय गैंग पर गैंगस्टर तामील करा दिया गया है। यह गैंग गिरफ्तार होने पर मजबूत पैरवी के दम पर 15 दिनों के भीतर जमानत करा लेता था और फिर से लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देने लगता था।
इस पर जीआरपी ने पांडेय गिरोह के सरगना संतोष कुमार पांडेय समेत चार सदस्यों पर गैंगस्टर लगाया है। जीआरपी ने जेल जाकर गैंगस्टर तामील कराया है। जीआरपी में रजिस्टर्ड पांडेय गैंग पिछले तीन साल से सक्रिय था। इसके बदमाश कई बार जेल भी जा चुके हैं।
जीआरपी ने बताया कि जिला मजिस्ट्रेट के यहां से अनुमति मिलने के बाद सभी आरोपियों को निरुद्ध किया गया है। इसके साथ ही इनकी अर्जित संपति का भी ब्योरा जुटाया जा रहा है और जल्द ही संपति भी कुर्क की जाएगी। गैंग अपने वकीलों के जरिए पैरोकारी करवा जल्द बाहर आ जाते थे पर अब जल्दी बाहर न आ पाएंगे।