फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: हुक्काबार में दुष्कर्म के मामले में कोर्ट में आत्मसमर्पण की फिराक में हिस्ट्रीशीटर

Tue, 14 Mar 2023 11:22 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

कानपुर में बर्रा के हुक्काबार में डॉक्टर दंपती की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहा हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर कोर्ट में आत्मसमर्पण करने की फिराक में है। वहीं, पुलिस उसका अब तक सुराग नहीं खोज सकी है। घटना में पुलिस ने दुष्कर्म के मुख्य आरोपी विनय ठाकुर और हुक्काबार संचालक शोभित पाल को पहले ही जेल भेज चुकी है।

विज्ञापन


हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर व अमन सेंगर का पुलिस एक सप्ताह  बाद भी कुछ पता नहीं लगा सकी। जबकि, अजय अपने फेसबुक अकाउंट पर खुद को बेगुनाह बताते हुए वीडियो पोस्ट कर रहा है। इसके बाद भी पुलिस उसे ट्रेस नहीं कर पाई। 

पुलिस सूत्रों के अनुसार सोशल मीडिया पर सक्रिय होने के बाद पुलिस ने उसकी लोकेशन ट्रेस करके नौबस्ता, बर्रा फत्तेपुर और हनुमंत विहार इलाके में दबिश दी थी। इससे वह दबाव में आकर शहर छोड़कर भाग चुका है। ऐसे में पुलिस को आशंका है कि वह कोर्ट में आत्मसमर्पण की तैयारी कर रहा है। इसमें उसकी मदद कुछ सफेदपोश भी कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें