मृतक श्रीकांत का फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : AKBARPUR
रनियां। विसायकपुर गांव निवासी युवक ने सोमवार की दोपहर पत्नी से विवाद के बाद घर के एक कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। जानकारी पर पत्नी ने परिजनों व पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विसायकपुर गांव निवासी किसान शिवराम रविवार को बेटी और पत्नी के साथ एक शादी समारोह में गए थे। घर में बेटा श्रीकांत और बहू मोनिका थे। सोमवार दोपहर श्रीकांत और मोनिका के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई।
इसके बाद श्रीकांत ने घर के एक कमरे में रस्सी से फंदा लगाकर जान दे दी। काफी देर तक श्रीकांत के कमरे से बाहर नहीं निकलने पर मोनिका ने खिड़की से झांका तो अंदर उसका शव फंदे से लटका मिला। यह देख उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग जुट गए।
इसके बाद मोनिका ने परिजनों व पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दरोगा देवेंद्र पाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट व परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।