फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

kanpur News: छात्रा से छेड़खानी के मामले में एचबीटीयू के प्रोफेसर गिरफ्तार

Thu, 01 Sep 2022 02:56 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में नवाबगंज पुलिस ने गुरुवार को प्रोफेसर विनोद यादव को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी की खबर सुनते ही एचबीटीयू के कई प्रोफेसर नवाबगंज थाने पहुंचे और एसीपी स्वरूप नगर से मुलाकात की। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एचबीटीयू) की एमबीए की छात्रा ने प्रोफेसरों पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। छात्रा का कहना है कि छेड़खानी का विरोध करने पर प्रोफेसरों ने धमकी दी है कि परीक्षा में शामिल नहीं होने देंगे। छात्रा ने कुलपति से शिकायत की थी।  
विज्ञापन


नवाबगंज पुलिस ने छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में गुरुवार को प्रोफेसर विनोद यादव को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी की खबर सुनते ही एचबीटीयू के कई प्रोफेसर नवाबगंज थाने पहुंचे और एसीपी स्वरूप नगर से मुलाकात की। स्वरूप नगर एसीपी वृज नारायण सिंह ने बताया कि छात्रा की शिकायत पर आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ छेड़छाड़ की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है।

एचबीटीयू में पिछले साल से एमबीए का कोर्स शुरू हुआ है। लखीमपुर की रहने वाली पहले साल की छात्रा का कहना है कि विभाग के प्रोफेसर लगातार मानसिक उत्पीड़न कर रहे हैं। अनुपस्थित रहने पर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं। आए दिन छेड़छाड़ करते हैं। उसका कहना है कि कई छात्राएं मानसिक प्रताड़ना से बेहोश तक हो चुकी हैं। छात्रा ने दो अन्य प्रोफेसरों पर भी मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें