फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: शादी का झांसा देकर जिम ट्रेनर ने युवती से किया दुष्कर्म

Sat, 22 Feb 2025 11:11 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: जिम ट्रेनर ने शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म किया। साथ ही 3.50 लाख रुपये भी हड़प लिए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोहना में जिम ट्रेनर ने शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म किया। आरोपी ने युवती का अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर शारीरिक शोषण करता था। इतना ही नहीं उसने युवती से जिम खोलने के नाम पर 3.50 लाख रुपये भी हड़प लिए। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस कमिश्नर आफिस में की है।

विज्ञापन


कोहना निवासी युवती के अनुसार जिम जाते वक्त उनकी ट्रेनर से दोस्ती हो गई। जिसने शादी का झांसा देकर होटल ले जाकर दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने उसका अश्लील वीडियाे और फोटो बना लिया। जिसे वायरल करने की धमकी देकर शोषण करता रहा। बताया कि जब उसने आरोपी पर शादी का दबाव बनाया तो वह टरकाने लगा। जिस पर उन्होंने अपनी रकम मांगी तो आरोपी ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। कोहना थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें