फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: बाल रोग क्विज में जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज की टीम ने मारी बाजी, झांसी की टीम रही उप विजेता

Thu, 03 Sep 2026 11:54 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
भारतीय बाल रोग अकादमी की ओर से हुई प्रतियोगिता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भारतीय बाल रोग अकादमी (आईएपी) की ओर से गुरुवार को आयोजित 39 यूजी क्विज प्रतियोगिता में जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज की टीम ने बाजी मारी। कांटे की टक्कर में विभिन्न टीमों के बीच ज्ञान और प्रतिभा की जोरदार टक्कर देखने को मिली। झांसी मेडिकल कॉलेज की टीम उप विजेता घोषित की गई।
विज्ञापन


जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के एलटी-1 में आयोजित इस प्रतियोगिता में स्थानीय मेडिकल कॉलेज के साथ ही कन्नौज मेडिकल कॉलेज, फतेहपुर मेडिकल कॉलेज और झांसी मेडिकल कॉलेज के रेजिडेंट डॉक्टरों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला ने किया। स्थानीय मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग के विभागाध्यक्ष व आईएपी के सचिव डॉ. शैलेंद्र गौतम और डॉ. एके आर्या ने बताया कि क्विज में छह राउंड आयोजित किए गए। प्रतियोगिता को ज्ञानवर्धक और रोचक बनाने के लिए सामान्य प्रश्नोत्तर, विजुअल तथा रैपिड फायर राउंड शामिल किए गए। संचालन कर रहीं क्विज मास्टर डॉ. नितिका चौहान ने कार्यक्रम को रोचक बनाया। प्रतियोगिता में करीब 150 रेजिडेंट छात्र-छात्राओं ने प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। सभी टीमों के बीच कांटे की टक्कर रही और प्रत्येक राउंड में प्रतिभागियों ने अपनी बाल रोग विज्ञान संबंधी जानकारी और त्वरित निर्णय क्षमता का प्रदर्शन किया।

अंकों के आधार पर जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज कानपुर की डॉ. शिवांगी चंद्रा और डॉ. अवंतिका सिंह की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं झांसी मेडिकल कॉलेज की डॉ. आयुष अग्रवाल और डॉ. आलोक प्रजापति की टीम द्वितीय स्थान पर रही। विजेता और उपविजेता टीमों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। अन्य सभी प्रतिभागी टीमों को प्रमाणपत्र दिए गए।
विज्ञापन


प्राचार्य ने विजेता टीम को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं चिकित्सा छात्रों के ज्ञान को बढ़ाने के साथ उन्हें नई जानकारी हासिल करने के लिए प्रेरित करती हैं। कार्यक्रम में डॉ. यशवंत राव, डॉ. अमितेश यादव, डॉ. प्रशांत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें