फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: जेडी कृषि ने परखी योजनाओं की धरातलीय हकीकत

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। कानपुर मंडल के संयुक्त निदेशक (जेडी) कृषि धर्मेंद्र कटियार ने गुरुवार को जिला कृषि कार्यालय का दौरा कर विभागीय योजनाओं की धरातलीय प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पात्र किसान तक बिना किसी देरी के पहुंचाया जाए।
विज्ञापन

समीक्षा बैठक के दौरान संयुक्त निदेशक ने शत-प्रतिशत किसानों की फार्मर रजिस्ट्री का कार्य शीघ्रता से पूरा करने पर जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि कृषि यंत्रों के वितरण और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के सत्यापन कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान उन्होंने नव-नियुक्त प्राविधिक सहायकों (ग्रुप-सी) से वार्ता कर उन्हें पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का पाठ पढ़ाया।
बैठक के बाद जेडी कृषि ने तिर्वा स्थित अबी ट्रेडर्स और बी-पैक्स केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने वहां मौजूद किसानों से संवाद कर खाद, बीज की उपलब्धता व दरों का फीडबैक लिया। निरीक्षण के बाद उमर्दा ब्लॉक में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने छह प्रगतिशील एवं जरूरतमंद किसानों को निश्शुल्क कीटनाशक वितरित किए। इस दौरान उप कृषि निदेशक संतोष कुमार, जिला कृषि अधिकारी संतलाल गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें