फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: झोलाछाप डॉक्टर के गलत इलाज से बुजुर्ग महिला की मौत, सीएचसी में शव छोड़कर भागा आरोपी

Fri, 07 Aug 2026 09:44 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर

सार

Kanpur News: घाटमपुर थाना क्षेत्र के नवेड़ी गांव में झोलाछाप डॉक्टर के कथित गलत इलाज के बाद एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। महिला की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे झोलाछाप के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की जानकारी मिलते ही आरोपी झोलाछाप मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
गलत इलाज से बुजुर्ग महिला की मौत - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना क्षेत्र के नवेड़ी गांव में एक झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही और गलत इलाज ने एक बुजुर्ग महिला की जान ले ली। गलत इलाज से महिला की हालत बिगड़ने पर जब परिजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही आरोपी झोलाछाप डॉक्टर अस्पताल से चकमा देकर फरार हो गया।

विज्ञापन

गलत इलाज से बिगड़ी थी हालत

जानकारी के अनुसार, नवेड़ी गांव निवासी एक बुजुर्ग महिला की तबीयत खराब होने पर परिजनों ने स्थानीय स्तर पर क्लीनिक चलाने वाले एक झोलाछाप डॉक्टर से उसका इलाज कराया था। आरोप है कि झोलाछाप द्वारा किए गए गलत इलाज के कारण महिला को फायदा होने के बजाय उसकी हालत और ज्यादा बिगड़ गई।

मौत की पुष्टि होते ही रफूचक्कर हुआ झोलाछाप

महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए घबराए परिजन उस झोलाछाप को भी अपने साथ लेकर तुरंत घाटमपुर सीएचसी पहुंचे। वहां इमरजेंसी में तैनात डॉक्टरों ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद बुजुर्ग महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की पुष्टि होते ही साथ आया आरोपी झोलाछाप मौका पाकर वहां से भाग निकला।

विज्ञापन

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

बुजुर्ग महिला की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने घटना की जानकारी तुरंत स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें