फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: 21 साल पुराने मुकदमे में गवाही देने कड़ी सुरक्षा में चौबेपुर जेल से लाया गया पूर्व इंस्पेक्टर दिनेश त्रिपाठी

Thu, 26 Aug 2021 02:21 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
पूर्व इंस्पेक्टर दिनेश त्रिपाठी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कानपुर से पिछले दिनों माती कोर्ट में गवाही के लिए बुलाए गए दुष्कर्म के आरोप में जेल में बंद पूर्व चकेरी इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र त्रिपाठी की पुलिसकर्मियों द्वारा की गई आवभगत और उसके बाद उन पर हुई कार्रवाई से सबक लेते हुए गुरुवार को पुलिस ने फास्ट ट्रेक कोर्ट में दिनेश की तलबी के दौरान पूरी सतर्कता बरती। 
विज्ञापन


सामान्य बंदियों से अलग पुलिस की गाड़ी से कड़ी सुरक्षा के बीच दिनेश लगभग 2 बजे चौबेपुर जेल से कानपुर कोर्ट लाया गया।
चकेरी इंस्पेक्टर रहने के दौरान दिनेश ने 29 जनवरी 2000 को संदीप दीक्षित को 2 देशी बम के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा था। मामले में दिनेश ने ही वादी बनकर एफआईआर दर्ज कराई थी। 

वर्ष 2010 में कोर्ट ने मामले में संदीप के खिलाफ आरोप तय कर दिए थे। इसके बाद गवाही शुरू हुई तो दिनेश को कई बार सम्मन व वारंट भेजे गए लेकिन वह बयान दर्ज कराने कोर्ट नहीं पहुंचा। यहां तक कि कोर्ट ने उसे गिरफ्तार कर हाजिर करने के आदेश भी दे दिए थे लेकिन दिनेश की दबंगई और पुलिसकर्मियों से सांठगांठ के चलते इस आदेश का भी पालन नहीं हो सका। 
विज्ञापन


एडीजीसी इंद्रलता शुक्ला व विनोद त्रिपाठी ने बताया कि बुधवार को संदीप की फाइल में पेशी के दौरान कोर्ट को दिनेश के जेल में बंद होने की जानकारी दी गई तब कोर्ट में उसे बयान दर्ज कराने के लिए जेल से तलब किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें