घटना में कोई जनहानि नहीं हुई
इसमें कन्नौज, उन्नाव और कानपुर देहात की भी एक-एक गाड़ी शामिल रही। आग बुझाने में करीब दो लाख रुपये का खर्च आया है, जो केशव विहार, मछरिया कॉलोनी निवासी फैक्टरी मालिक सुनील कुमार से वसूल किए जाएंगे। वह अवैध रूप से आबादी के बीच फैक्टरी का संचालन कर रहा था। घटना में कोई जनहानि नहीं है। फैक्टरी मालिक को नोटिस देकर जवाब तलब किया गया।
फैक्टरी मालिक का इंतजार कर रहे थे पड़ोसी
आग से आसपास के आठ घरों की दीवारें चिटक गईं। घरों के बाहर लगे मीटर, बाउंड्री पर रखे गमले, फाइबर शेड, बिजली मीटर आदि सामान पिघल गया था। पड़ोसी सूरज सिंह, राधेश्याम शुक्ला, अयान खान व सायरा ने बताया कि आग से उनका भी काफी नुकसान हुआ। इसकी भरपाई वह फैक्टरी मालिक से करेंगे। पूरे दिन लोग फैक्टरी मालिक का इंतजार करते रहे।