फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: शॉर्ट सर्किट से टेनरी में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान, दमकल की चार गाड़ियों ने पाया काबू

Tue, 11 Oct 2022 02:43 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

जाजमऊ क्षेत्र में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब टेनरी में भीषण आग लग गई। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल की पांच गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन
टेनरी फैक्टरी में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में चकेरी जाजमऊ में मंगलवार तड़के टेनरी में शार्ट सर्किट से आग लग गई। मौके पर पहुंची दमकल की चार गाड़ियों ने डेढ़ घंटे की मशक्कत कर आग पर काबू पाया। आग से लाखों रुपये के माल के जल जाने की आशंका है। 

विज्ञापन

जाजमऊ के तेल मिल निवासी मुदस्सिर की जाजमऊ सिद्धनाथ घाट के पास लेदर वर्ड नाम से टेनरी है।

मंगलवार तड़के करीब चार बजे टेनरी के अपर डिपार्टमेंट में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। इससे इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची चार दमकल की गाड़ियों ने आग बुझाना शुरू किया। करीब 20 टैंकर पानी से आग को डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद बुझाया जा सका। जाजमऊ फायर स्टेशन के अधिकारी राहुल नंदन ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी है। 

नेताजी के निधन पर की अभद्र टिप्पणी
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद सोशल मीडिया पर एक युवक ने अभद्र टिप्पणी की। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है। इस पर सपाइयों ने एसीपी कैंट से शिकायत की। सपा कार्यकर्ता अमीन मंसूरी, माना यादव, मोहम्मद रिजवान ने बताया कि युवक जाजमऊ का बताया जा रहा है। एसीपी कैंट मृगांक शेखर पाठक ने बताया कि आईडी से युवक की पहचान कर उसकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें