फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: हैंडलूम में लगी आग, तीन कर्मियों को बचाया गया, चार दमकलों ने बुझाई आग

Sun, 27 Jul 2025 11:17 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: हैंडलूम में भीषण आग लग गई। मामला कोहना थानाक्षेत्र का है। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
हैंडलूम में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोहना थानाक्षेत्र में शनिवार देर रात तिलकनगर चौराहे के पास हैंडलूम में आग लग गई। सूचना पाकर पहुंचे दमकलकर्मियों ने तीन कर्मचारियों को हैंडलूम से सुरक्षित बाहर निकाला और चार गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। वहीं हैंडलूम मालिक ने करीब 20 लाख का नुकसान बताया है।
विज्ञापन

 

हैंडलूम में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
फेथफुलगंज निवासी मोहम्मद शाहिद का वीआईपी रोड में राजीव पेट्रोल पंप के पास हैंडलूम है। शनिवार देर रात करीब 2.15 बजे हैंडलूम में आग लग गई। वहां से गुजर रहे लोगों ने लपटें देखकर दमकल और पुलिस को दी।

हैंडलूम में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
जब तक कर्नलगंज, लाटूश रोड, फजलगंज से दमकल की गाड़ियां पहुंचती तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया। हैंडलूम में साे रहे कर्मचारी ने आग की सूचना शाहिद को दी जिस पर वह भी माैके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

हैंडलूम में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा ने बताया कि दमकल कर्मी ने हैंडलूम से उन्नाव के सफीपुर निवासी मोहम्मद वाशिल, मो. फारुक और शुक्लागंज निवासी मो. वसी को सुरक्षित बाहर निकाला। सीएफओ ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें