फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए युवक ने दम तोड़ा, परिजनों ने किया हंगामा

Sun, 27 Jul 2025 11:01 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
युवक की मौत की जानकारी देता भाई कुलदीप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कल्याणपुर के आवास विकास अंबेडकरपुरम में मंगलवार को हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए अमित उर्फ भूरा (22) ने रविवार को केजीएमयू लखनऊ में दम तोड़ दिया। वह गेस्ट हाउस की सजावट करने के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गया था। आक्रोशित परिजन शव लेकर गेस्ट हाउस पहुंचे और मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा किया। भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने मुआवजा दिलाने की मांग की। पुलिस बल ने समझाने का प्रयास किया। लिखित समझौता पत्र होने के बाद परिजन शांत हुए।
विज्ञापन


22 जुलाई को करंट की चपेट में आने के बाद आनन-फानन उसे पास के निजी अस्पताल ले जाया गया। हालत बिगड़ने पर जहां से पहले उर्सला और फिर केजीएमयू,लखनऊ रेफर किया गया था। वहां रविवार शाम मौत होने के बाद आक्रोशित परिजनों ने गेस्ट हाउस के बाहर शव रखकर हंगामा कर दिया।
विज्ञापन

परिजन शव लेकर गेस्ट हाउस आए - फोटो : अमर उजाला
हंगामे की सूचना पर पहुंची कल्याणपुर पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया और गेस्ट हाउस संचालक को हिरासत में ले लिया। कल्याणपुर थाना प्रभारी अजय कुमार मिश्रा ने बताया काेई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें