फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: हैलट अस्पताल में बुखार के रोगी बढ़े, खत्म हो सकता दवा का स्टॉक

Wed, 03 Nov 2021 04:30 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

हैलट में अल्ट्रासाउंड के लिए 20 दिन की वेटिंग हो गई है। रेडियोलॉजी विभाग में रोगियों की संख्या के हिसाब से अल्ट्रसाउंड मशीनों और स्टाफ दोनों की कमी है। इसके अलावा रेजीडेंट डाक्टरों की संख्या भी कम है।
विज्ञापन
हैलट अस्पताल कानपुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के हैलट में बुखार के रोगियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। शहर के अलावा आसपास के जिलों के लोग अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं। इससे अस्पताल में दवाओं के संकट की स्थिति पैदा हो गई है। इमरजेंसी और वार्डों में डबलिंग हो रही है।
विज्ञापन


रोगियों को चढ़ाए जाने वाले ग्लूकोज का स्टाक भी खत्म हो सकता है। कर्मचारियों का कहना है कि किसी तरह काम चलाया जा रहा है। प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरके मौर्या ने बताया कि यूपी मेडिकल सप्लाई कारपोरेशन को डिमांड भेजी गई है।

बीच-बीच में दवा आती भी रहती है। इसके साथ ही परचेज भी किया जाएगा। रोगियों की संख्या बढ़ रही है। इसके अलावा रोगियों की संख्या बढ़ने से हैलट में अल्ट्रासाउंड के लिए 20 दिन की वेटिंग हो गई है। रेडियोलॉजी विभाग में रोगियों की संख्या के हिसाब से अल्ट्रसाउंड मशीनों और स्टाफ दोनों की कमी है। इसके अलावा रेजीडेंट डाक्टरों की संख्या भी कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें