फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: दोहरा संकट…खाद की किल्लत के बीच समितियों के सचिवों की हड़ताल, सचिव से मारपीट पर कार्रवाई की मांग

Wed, 10 Dec 2025 02:10 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: सरसौल ब्लॉक में खाद की कमी के कारण बढ़े तनाव के बीच, प्रेमपुर समिति के सचिव से मारपीट होने पर अन्य समितियों के सचिवों ने हड़ताल कर दी है। आरोपियों पर कार्रवाई होने तक काम बंद रखने की घोषणा की है, जिससे खाद संकट गहरा गया है।
विज्ञापन
ब्लॉक के सचिवों ने सौंपा ज्ञापन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में गेहूं की बुवाई के समय डीएपी खाद की किल्लत तो हमेशा बनी ही रहती है। अब इसके बाद यूरिया खाद के लिए भी मारामारी मची हुई है। सरसौल ब्लॉक की समितियों में यूरिया खाद के लिए आए दिन गाली गलौज मारपीट हो रहा है। मंगलवार को प्रेमपुर समिति में सचिव के साथ हुई मारपीट मामले से समितियों के सचिव आक्रोशित है, जिनका खामियाजा अब किसानों को भुगतना पड़ रहा है। यूरिया खाद का संकट भी गहरा गया है।

विज्ञापन

बुधवार की सुबह एक दर्जन से अधिक सचिव सरसौल ब्लॉक पहुंचकर एडीओ सी रवि वर्मा को ज्ञापन सौंपते हुए अपनी प्रमुख मांगे रखी हैं। इसमें उन्होंने बताया कि जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होती हैं और प्रेमपुर समिति के सचिव के साथ मारपीट करने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती है। तब तक वह समितियों का ताला नहीं खोलेंगे। एडीओ ने बताया कि सचिवों द्वारा ज्ञापन प्राप्त हुआ है। ज्ञापन के संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। उच्च अधिकारियों के दिशा निर्देश पर निर्णय लिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें