बेटी अपने पिता के लिए परी से कम नहीं होती, लेकिन जब वहीं अपने पिता के अरमानों और सामाजिक प्रतिष्ठा को कुचलते हुए निकल जाए तो उस पिता का दिल बैठ जाता है। फिर उसे मरने के अलावा दूसरा कोई रास्ता नहीं दिखाई देता। कुछ ऐसा ही मामला बर्रा थाना क्षेत्र में देखने को मिला।
जहां बेटी के एक गलत फैसले से छह दिन से घुट घुट कर जी रहे ट्रक चालक पिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। मामले में मृतक के बेटे ने बहन समेत छह लोगों के खिलाफ बर्रा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। भाई ने बताया कि 10 सितंबर को हमीरपुर के इंगौठा निवासी मनीष द्विवेदी उनकी बहन को बहला फुसला कर भगा ले गया था।