फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: सिटी बस चालक की मौत के बाद डिपो पर परिजनों का धरना, संचालन ठप्प

Sat, 28 Sep 2024 11:42 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सिटी बस चालक की मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिटी बस चालक की इलाज के दौरान मौत के बाद शनिवार सुबह परिजनों ने डिपो पहुंचकर हंगामा किया। मृतक हरी ओम पाल (33) की पत्नी मोनी ने बताया कि गुरुवार सुबह हरी ओम बिल्हौर से ड्यूटी पर डिपो आए थे। शाम 6 बजे करीब सीएचसी से फोन पर जानकारी मिली की वह गंभीर रूप से घायल है। वह सीएचसी पहुंची जहां पति गंभीर हालत में थे।
विज्ञापन

विज्ञापन

वह उन्हें टाटमिल स्थित निजी अस्पताल ले आई। जहां शुक्रवार रात उनकी मौत हो गई। शनिवार सुबह मोनी मुआवजे की मांग को लेकर रिश्तेदारों संग डिपो पहुंची और हंगामा किया। वह अधिकारियों को बुलाती रहीं लेकिन सुबह 11 बजे कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। इस दौरान सिटी बसों का संचालन ठप्प रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें