फोटो संख्या 20
फोटो संख्या 21
इटावा। मानिकपुर चौकी से दो सौ मीटर दूरी पर चोर दीवार तोड़कर जनरल स्टोर में घुस गए। चोरों ने नकदी सहित हजारों का सामान पार कर दिया। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इकदिल थाना क्षेत्र के मोड़ निवासी संजीव कुमार ने बताया कि चौकी से 200 मीटर दूरी पर उनका जनरल स्टोर है। गुरुवार रात चोर देर रात ढाई बजे दुकान के पीछे की दीवार तोड़कर उसमें घुस गए। चोरों ने पीछे का दरवाजा भी तोड़ दिया। दुकान से करीब 50 हजार रुपये व 20 हजार का सामान चुरा ले गए। दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी वारदात कैद हो गई। कैमरे में दो चोर दिख रहे हैं, जिसमें दोनों अपने मुंह अंगोछे से बांधे हुए हैं। पीड़ित की सूचना पर पुलिस जांच में जुट गई है। (संवाद)