फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: पुलिस की धमकी से दहशत में आए फैक्टरीकर्मी ने दी जान, पेड़ पर फंदे से लटका मिला शव

Sat, 27 Jul 2024 10:49 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

प्रेमिका ने लखनऊ में फैक्टरीकर्मी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शव बिधनू में पेड़ पर फंदे से लटका मिला। परिजनों का आरोप है कि बेटा लखनऊ पुलिस के धमकाने से डरा और तनाव में था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के सचेंडी क्षेत्र में पुलिस की धमकी से भयभीत एक फैक्टरीकर्मी ने शुक्रवार की सुबह पेड़ से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों का आरोप है कि प्रेमिका की शिकायत पर दो दिन पहले लखनऊ पुलिस ने घर आकर उसे धमकाया था, जिससे वह काफी डरा हुआ था। सचेंडी थाना पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन


सचेंडी के पलरा गांव निवासी देवीचरण ने बताया कि उनका बेटा शिवलखन (25) गुजरात में एक फैक्टरी में काम करता था। 15-20 दिन पहले वह गांव आया था। छोटे भाई रामकरन ने बताया कि शिवलखन की लखनऊ निवासी एक युवती से सोशल मीडिया के माध्यम से करीब पांच साल पहले दोस्ती हुई थी। कुछ समय पहले युवती ने शादी करने का प्रस्ताव दिया था, जिस पर भाई ने कुछ समय बाद शादी करने की बात कही, लेकिन युवती ने लखनऊ में भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी थी।
 
विज्ञापन

आरोप है कि बीती 25 जुलाई को लखनऊ पुलिस घर आई थी और भाई को धमकाकर थाने आने को कहा था। इसके बाद से भाई काफी डरा हुआ और तनाव में था। शुक्रवार सुबह शिवलखन ने खेत में पेड़ से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों की तहरीर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें