फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Factory fire: आग से झुलसे चौथे मजदूर ने भी तोड़ा दम, एसके इंडस्ट्रीज में लगी भीषण आग, तीन की हुई थी मौत

Sun, 25 Dec 2022 10:57 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

थाना फजलगंज क्षेत्र में स्थित साइकिल का सामान बनाने वाली फैक्टरी में भीषण आग लग गई थी। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई थी, जबकि छह लोग गंभीर रूप से झुलस गए। वहीं, हादसे में चौथे मजदूर ने भी दम तोड़ दिया है। 
विज्ञापन
कानपुर अग्निकांड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में फजलगंज के गड़रियनपुरवा में बीते शुक्रवार सुबह साइकिल की गद्दी और पैडल बनाने वाली एसके इंडस्ट्रीज में हुए अग्निकांड में तीन मजदूरों की मौत हो गई थी। जबकि दो गंभीर रुप से घायल हो गए थे। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए हैलट में भर्ती कराया था।

विज्ञापन

शुक्रवार देर रात आवास विकास निवासी गौरव सिंह (24) ने भी उपचार के दौरान आईसीयू में दम तोड़ दिया। गौरव की मौत से मां अनीता व बहन साधना का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, हादसे में उन्नाव के बारासगवर निवासी जयप्रकाश (50), सचेंडी कैंधा के नरेंद्र (30) और शिवराजपुर के प्रदीप (24) की मौत हो गई थी।
इस मामले में पुलिस ने खुद वादी बनकर फैक्टरी मालिक दीपक कटारिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। बता दें कि गड़रियनपुरवा स्थित साइकिल की गद्दी बनाने वाली एसके इंडस्ट्रीज में शुक्रवार तड़के साढ़े तीन बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग गई थी। दम घुटने से तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग बेहोश हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, मामले में पुलिस ने खुद वादी बन फैक्टरी मालिक दीपक कटारिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। मुकदमे की सूचना मिलते ही फैक्टरी मालिक फरार हो गया। मृतकों के परिजनों की ओर से थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई थी। लिहाजा चौकी इंचार्ज कमलेश राय की ओर से गैर इरादतन हत्या में रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें