फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: हैलट में भर्ती ब्लैक फंगस के तीन मरीजों की आंखों में संक्रमण, तीन और रोगी हैलट में हुए भर्ती

Tue, 01 Jun 2021 11:31 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर में ब्लैक फंगस के मरीजों की संख्या हर दिन के साथ बढ़ रही है। मंगलवार को हैलट में ब्लैक फंगस के तीन नए रोगी भर्ती हुए।
विज्ञापन
हैलट अस्पताल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर हैलट में ब्लैक फंगस के तीन नए रोगी भर्ती हुए हैं। ब्लैक फंगस के कुल 33 रोगी हैं। 22 ब्लैक फंगस वार्ड में हैं और 11 कोरोना संक्रमित होने के कारण न्यूरो साइंसेज कोविड हॉस्पिटल में हैं।
विज्ञापन


ब्लैक फंगस का संक्रमण तीन रोगियों के मस्तिष्क तक पहुंचने की आशंका है। इनकी आंखों में ब्लैक फंगस का संक्रमण है लेकिन अभी थोड़ा मूवमेंट है। संक्रमण कम न हुआ तो आंख निकालनी पड़ेगी।

आंखों की सर्जरी के लिए दिल्ली से रेडियो फ्रीक्वेंसी नाइफ मंगाया गया है। बुधवार को उपकरण आ जाएगा। जीएसवीएम मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ. आरबी कमल ने बताया कि ज्यादातर रोगियों की आंखों का संक्रमण दवा से ठीक हो गया है। कुछ रोगी हैं, जिनकी आंखों में अधिक संक्रमण है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें